spot_img
spot_img
Sunday, April 12, 2026
spot_img

प्रेमी युगल ने किया आत्महत्या का प्रयास, फिर खुद टेम्पो में बैठ कर पहुंचे अस्पताल

रिम्पी बिष्ट
हल्द्वानी (महानाद) : एक प्रेमी युगल ने आज जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया और फिर हालत खराब होने पर टेम्पों में बैठकर स्वयं ही अस्पताल पहुंच गये जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

बता दें कि मुक्तेश्वर के रहने वाले युवक-युवती हल्द्वानी में किराये के मकान में रहकर एमबीपीजी काॅलेज में पढ़ाई करते हैं। आज दोनों ने जहर खाकर अपनी जान देनी की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर दोनों टेम्पो में बैठकर बेस अस्पताल पहुंच गये। जहां युवक की गम्भीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में रेफर कर दिया जबकि युवती का इलाज बेस अस्पताल में ही चल रहा है।

मौके पर पहुंचे एसपी क्राइम देवेंद्र पिंचा ने बताया कि दोनों का इलाज करवाया जा रहा है। उनके जहर खाने के पीछे क्या वजह थी इसकी जांच की जा रही है। दोनों के स्वस्थ होने के बाद ही सही जानकारी हो पायेगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles