spot_img
spot_img
Monday, August 17, 2026
spot_img

निर्ममता : बाप ने हथौड़ी से पीट पीटकर ले ली जवान बेटे की जान

मुजफ्फरनगर (महानाद) : मुजफ्फरनगर में एक बाप ने हथौड़ी से पीट पीटकर अपने जवान बेटे की जान ले ली।

बता दें कि पंचमुखी मौहल्ले के रहने वाले 25 साल के दीपक की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी और उसके परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। मंगलवार को मृतक दीपक की मां ने मंगलवार को पुलिस को फोन कर अपने पति पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसके पति ने उसके बेटे की हथौड़ी से पीट पीटकर की हत्या की थी। मां की सूचना पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।

विदित हो कि सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में दीपक घायल हो गया था और उसे इलाज के लिए मेरठ मेडिकल काॅलेज लेजाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने दीपक की मौत की सूचना पुलिस को नहीं दी और उसका अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन उसकी मौत के मामले में तब नया मोड़ आ गया जब मंगलवार को दीपक की मां ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि उसके पति ने हथौड़ी से पीट पीटकर दीपक की निर्मम हत्या की है। दीपक की मां ने बताया कि दीपक विगत कई वर्षों से से बीमार चल रहा था। जिसके कारण उसके पिता उसकी बीमारी को लेकर परेशान रहते थे।

पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles