spot_img
spot_img
Monday, August 17, 2026
spot_img

श्रमिकों को प्रमाण पत्र वितरित कर योजनाओं की दी जानकारी

स्वार (महानाद) : विकास खण्ड सभागार में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कल्याण बोर्ड (श्रम विभाग) द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन रामपुर की सहायक श्रम आयुक्त नम्रता सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पात्र श्रमिकों को प्रमाण पत्र वितरण कर कामगारों के चल रही योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप अरोरा ने कहा कि योगी सरकार श्रमिकों के हितार्थ विभिन्न लाभकारी योजनाओं को चला रही है। जिनका पात्रों को वृहद स्तर पर लाभ प्राप्त हो रहा है।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री सनातन सिंह, जिला मन्त्री महेन्द्र सैनी, मंडल अध्यक्ष स्वार ग्रामीण पवन कुमार, स्वार नगर अध्यक्ष पंकज सैनी सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles