spot_img
spot_img
Tuesday, February 17, 2026
spot_img

कोरोना काशीपुर : मंगलवार को मिले 12 कोरोना पॉजिटिव

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : मंगलवार को काशीपुर में कोरोना के 9 मरीज पाए गए हैं।

कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. अमरजीत साहनी ने बताया कि दुर्गा कालोनी का 20 साल के युवक, शिव नारायण कॉलोनी के 63 साल के पुरूष, आवास विकास के 51 साल के पुरुष कुंडेश्वरी के 30 साल का पुरुष, शिवलालपुर के 85 साल के पुरुष तथा 70 साल की महिला तथा 45 साल के पुरुष की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

वहीं किला बाजार का 44 साल का पुरुष, परसादी लाल के बाग के 63 साल के पुरुष तथा स्टेशन रोड के 39 साल के पुरूष की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

वहीं बिजनोर निवासी 45 साल के पुरूष तथा 27 साल की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके सैंपल सरकारी अस्पताल में लिए गए थे।

उधर, जसपुर में नादेही का 26 साल के युवक तथा किसान इंटर कालेज की 17 साल की युवती की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. अमरजीत साहनी ने लोगो से अपील की है कि सावधान रहें । मास्क व सेनेटाइजर का प्रयोग करें। सामाजिक दूरी बना कर रखें।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles