spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

युवक के खिलाफ युवती के अपहरण का मुकदमा दर्ज

सत्तार अली
पिरान कलियर (महानाद) : नगर पंचायत क्षेत्र से एक युवती को कोई अज्ञात युवक बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। युवती के परिजनों द्वारा उसको आसपास काफी तलाश किया पर युवती का कहीं सुराग नहीं लग पाया। मामले में युवती के पिता ने अज्ञात युवक के खिलाफ युवती के अपहरण की तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कलियर पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवती के अपहरण में अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

कलियर थाना प्रभारी धर्मेन्द्र राठी ने बताया कि थाना क्षेत्र से एक युवती के अपहरण की तहरीर आई है। तहरीर के आधार पर अपहरण की धाराओं में अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles