spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

लालकुआं नगर पंचायत के ठेका सफाईकर्मियों ने सफाई बंद कर दिया धरना

रिम्पी बिष्ट
लालकुआं (महानाद) : नगर पंचायत के ठेका सफाईकर्मियों ने ठेकेदार पर गाली गलौज करने, मानदेय व ऐरियर ना देने का आरोप लगाते हुए नगर में सफाई काम बंद कर विरोध जताया और नगर पंचायत कार्यालय के बाहर धरना दिया।

सफाईकर्मियों ने सभी ठेकाकर्मियों को सविंदा में शामिल करने की मांग की। जिसके बाद नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राजू नबियाल तथा नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह मौके पर पहुंचे और उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।

अधिशासी अधिकारी राजू नबियाल ने कहा कि ठेका सफाईकर्मियों कि मांगों को जल्द ही पूरा किया जायेगा। ठेकेदार को इनकी मांगों को जल्द पूरा करने के लिए निर्देशित कर दिया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles