spot_img
spot_img
Tuesday, August 18, 2026
spot_img

तेज बारिश के कारण जाम हुआ नेनपुरिया गाडोलिया बस्ती का रास्ता

राजसमंद (महानाद) : ग्राम पंचायत नमाना के नेनपुरिया गांव में तीसरे दिन भी जोरदार बारिश बारिश के कारण उनके खेतों और बाड़ों में पानी भर गया, जिसके कारण पशुओं को काफी समस्या हो रही है।
बता दें कि नेनपुरिया गांव का पानी सापेड़ा से होते हुए गाडोलिया बस्ती में जाता है जिसके कारण गाडोलिया बस्ती का रास्ता जाम हो गया है। वहां के लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आम आदमी पार्टी युवा मोर्चा उदयपुर संभाग के अध्यक्ष पप्पू लाल कीर ने कहा है कि अमीरों के घर और बड़े लोगो के घर के बाहर पक्की सड़क बन जाती है। लेकिन गरीब एवं निर्धन लोगों के घर के बाहर कच्ची सड़क भी नसीब नहीं है। ऐसे ही स्थिति नेनपुरिया के गाडोलिया बस्ती की है। जब वहां के छोटे-छोटे बच्चे पानी में होकर कितनी परेशानियों से सड़क पर आते हैं तो उनके कपड़े भी गीले हो जाते हैं। क्योंकि वह गरीब है निर्धन है और अपनी आवाज उठाना नहीं जानते हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles