spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

मोदी ने बदले अपने मंत्रियों के मंत्रालय, अमित शाह बने मिनिस्टर ऑफ को-ऑपरेशन, अजय भट्ट बने रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री

नई दिल्ली (महानाद) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नये मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया है। इस बार मोदी ने नये मंत्रियों को विभागों का बंटवारा करने के साथ-साथ पुराने मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव किया गया है।

अमित शाह को गृहमंत्री के साथ-साथ सहकारिता मंत्री बनाया गया है।

मनसुख मांडविया को देश का नया स्वास्थ्य, उर्वरक एवं रसायन मंत्री बनाया गया है।

अश्विन वैष्णव को रेलवे और आईटी मिनिस्टर बनाया गया है।

स्मृति ईरानी से कपड़ा मंत्रालय लेकर महिला विकास मंत्रालय के साथ साथ अब कुपोषण के अभियान को भी देखेंगी। पीयूष गोयल को कपड़ा, वाणिज्य उद्योग मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

धर्मेन्द्र प्रधान को देश का नया शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री बनाया गया है। हरदीप पुरी को पेट्रोलियम एवं शहरी विकास मंत्री बनाया गया है।

ज्योतिरादित्य सिंघिया को नागरिक उड्डयन मंत्री बनाया गया है। पुरुषोत्तम रूपाला को मत्स्य एवं दुग्ध विकास मंत्रालय दिया गया है। मीनाक्षी लेखी को विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री बनाया गया है। अनुराग ठाकुर को सूचना प्रसारण एवं युवा एवं खेल मंत्री बनाया गया है। गिरीराज सिंह को ग्रामीण विकास मंत्रालयकी जिम्मेदारी दी गई है।

पशुपति पारस को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय, भूपेन्द्र यादव को श्रम एवं पर्यावरण मंत्रालय, किरण रिजीजू को कानून एवं न्याय मंत्रालय, आसाम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनेवाल को आयुष, नदी एवं नाॅर्थ ईस्ट का मंत्री बनाया गया है।

राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री , नितिन गडकरी को सड़क परिवहन, निर्मला सीतारमन को वित्त मंत्री, नरेंद्र तोमर कृषि मंत्री बने रहने दिया गया है।

नारायण राणे को लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय, डाॅ. वीरेन्द्र कुमार सोशल जस्टिस एवं वुमेन एम्पावरमेंट मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

किशन रेड्डी टूरिज्म मंत्री, आरसीपी सिंह को इस्पात मंत्री बनाया गया है।

आरके सिंह ऊर्जा मंत्री बने रहेंगे।

उ.प्र. से अनुप्रिया पटेल को काॅमर्स एंड इंडस्ट्री राज्य मंत्री बनाया गया है। महेंद्र नाथ पांडे को भारी उद्योग मंत्रालय सौंपा गया है।

उत्तराखंड से नैनीताल लोकसभा सीट से सांसद अजय भट्ट को रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री बनाया गया है।

नये बने मंत्रियों का संक्षिप्त बायोडाटा –

New Ministers

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles