spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

हेलमेट न पहनने पर सिपाही का काटा एक हजार रुपये का चालान

शिशिर भटनागर
रामपुर (महानाद) : सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत पुलिस तथा एआरटीओ की ओर से यातायात नियमों का पालन कराने को लेकर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात प्रभारी सुमित कुमार ने हेलमेट न पहनने पर एक सिपाही का चालान कर दिया।

बता दें कि यातायात प्रभारी सुमित कुमार सोमवार को कचहरी चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान कचहरी की ओर से एक बाइक पर दो सिपाही आ रहे थेंत्र। दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। यातायात प्रभारी ने उनकी बाइक का फोटो खींचकर ऑनलाइन एक हजार रुपये का चालान कर दिया।

सुमित कुमार ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर दिन भर में लगभग 100 वाहनों का चालान किया गया तथा चार वाहन सीज किए गये हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles