spot_img
spot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_img

काशीपुर : निकाह का झांसा देकर बनाये शारीरिक संबंध, पत्नी की तरह साथ रखा और फिर अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : एक युवती ने एक युवक पर निकाह का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने तथा उसकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

मूलतः ठाकुरद्वारा क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह ठाकुरद्वारा क्षेत्र जिला मुरादाबाद की निवासी है तथा विगत दो वर्षों से महुआखेडगंज, काशीपुर में स्थित एक फैक्टरी में हेल्पर के पद पर कार्य करती थी। उसकी एक सहपाठी दो साल पहले उसकी मुलाकात शादाब मलिक पुत्र नामालूम निवासी मस्जिद वाली गली, अफजलगढ़ जिला बिजनौर के साथ करवाई थी। धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया और शादाब मलिक ने उसे निकाह करने का झांसा देकर एक वर्ष पूर्व उसके साथ शारीरिक सबंध बनाये और कहा कि हम निकाह कर लेंगे। शादाब मलिक ने युवती को काशीपुर में एक कमरा दिला दिया और उसे पत्नी पत्नी की तरह रखने लगा।

जब युवती ने कहा कि तुम मुझसे निकाह कर लो तो वह टालमटोल करने लगा। शादाब मलिक ने मोबाईल से युवती की अश्लील विडीयो बना रखी है तथा उस अश्लील विडीयो को मीडिया में अपलोड करने की धमकी दे रहा है और उसके साथ निकाह करने से मना कर रहा है। विगत 17.08.2021 को शादाब मलिक उसके कमरे पर आया और उसके साथ लड़ाई झगड़ा कर उसका मोबाईल छीन कर ले गया, जिसमें शादाब मलिक के साथ हुये सम्बन्धों के फोटो व मैसेज आदि हैं।

इसके बाद जब युवती ने दूसरे मोबाईल नम्बर से शादाब मलिक को फोन किया तो वह युवती को गन्दी गन्दी गालियां देने लगा और कहने लगा कि मैंने तेरे साथ बलात्कार किया है। अब मैं तेरे साथ निकाह नहीं करूंगा।

पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 323, 376, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles