spot_img
spot_img
Friday, February 20, 2026
spot_img

बड़ी खबर : आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने दिया इस्तीफा, दीपक बाली बने चुनाव संचालन समिति के चेयरमैन, देखें वीडियो

देहरादून (महानाद) : देहरादून से बड़ी खबर आ रही है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने इस्तीफा दे दिया है। कलेर आम आदमी पार्टी से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। इसीलिए उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया से विचार विमर्श के बाद अपने पद से इस्तीफा दिया है।

वहीं, आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्य आंदोलनकारी दीपक बाली को उत्तराखंड चुनाव संचालन समिति का चेयरमैन बनाया गया है।

बता दें कि आज देहरादून में आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड सह प्रभारी राजीव चौधरी तथा रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल ने देहरादून स्थित आम आदमी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बाली को चुनाव संचालन समिति का चेयरमैन बनाए जाने की जानकारी दी और विश्वास जताया कि पार्टी ने बाली को जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है उस कसौटी पर वें पूरी तरह खरा उतरेंगे।

दीपक बाली को चुनाव संचालन समिति का चेयरमैन बनाये जाने पर आप के जसपुर के वरिष्ठ नेता अजय अग्रवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर यूनुस चौधरी, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रताप विर्क, सूबा सिंह, काशीपुर जिलाध्यक्ष मुकेश चावला, उपाध्यक्ष अमन बाली, साधु सिंह एडवोकेट, अभिताभ सक्सैना, महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक, रघुनाथ अरोरा, रिटायर तहसीलदार मनोरथ लखचोरा, डॉक्टर विजय कुमार शर्मा, विधानसभा महिला मोर्चा की अध्यक्ष ममता शर्मा, महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष उषा खोखर, रईस परवाना, रिटायर्ड कोतवाल चौधरी विजय सिंह, अनिल डाबर, व्यापारी नेता सुनील कुमार टंडन, मुमताज, शहजाद राय आदि ने कहा कि पार्टी ने दीपक बाली को इतना बडा सम्मान देकर काशीपुर और यहां की जनता को भी सम्मान से नवाजा है। इसके लिए आम आदमी पार्टी धन्यवाद की पात्र है और अब काशीपुर की जनता की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह भी आम आदमी पार्टी के विश्वास को कायम रखते हुए पार्टी का साथ दें। आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो काशीपुर को सरकार में भी बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी जिससे काशीपुर का दशकों से अवरुद्ध पड़ा विकास आगे बढ़ेगा।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles