spot_img
spot_img
Tuesday, June 23, 2026
spot_img

काशीपुर : घर के पीछे गड्ढे में मिला 10 नवंबर से गायब हुए युवक का शव

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : विगत 10 नवंबर को घर से लापता हुए युवक का शव आज घर के पीछे स्थित पानी से भरे गड्ढे से बरामद हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बता दें कि 11 नवंबर 2021 को खाईखेड़ा निवासी अजमेर सिंह पुत्र प्रीतम सिंह ने आईटीआई थाने में तहरीर देकर बताया कि 10 नवंबर की दोपहर को उसके भतीजे अमनदीप सिंह पुत्र चरणजीत सिंह निवासी खाईखेड़ा को मिर्गी का दौरा पड़ा था। जिसके बाद से वह घर से कहीं लापता हो गया। पुलिस ने अजमेर सिंह की तहरीर के आधार पर अमनदीप की गुमशुदगी दर्ज की थी।

आज शनिवार की सुबह अमनदीप के परिजनों ने घर के पीछे स्थित पानी से भरे गड्ढे में उसका शव देखा। जिसके बाद उन्होंने आईटीआई थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अमनदीप के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामले में जानकारी देते हुए आईटीआई थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण पानी में डूबना लग रहा है। सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles