spot_img
spot_img
Thursday, February 5, 2026
spot_img

जीजा के प्यार में दीवानी साली, बहन की हत्या कर जीजा संग फरार

पटना (महानाद) : एक साली अपने जीजा के प्यार में ऐसी दीवानी हुई कि उसने जीजा के साथ मिलकर अपनी बहन की हत्या कर दी और लाश को घर में छिपाकर जीजा के साथ

पटना जिले के वार्ड नंबर 27, मोकामा निवासी वर्षा की लव मैरिज चार वर्ष पूर्व सनी पासवान से हुई थी। वर्षा के दो बच्चेएक बेटा और एक बेटी हुए। वर्षा शादी के बाद भी मायके में ही अपने पति सनी पासवान के साथ रहती थी। इस दौरान उसकी छोटी बहन को अपने जीजा से प्यार हो गया। जब वर्षा को दोनों के संबंधों के बारे में पता चला तो पति पत्नी के बीच लड़ाई होने लगी। वहीं रोज की लड़ाई से परेशान वर्षा के माता-पिता घर छोड़कर दूसरी जगह रहने लगे। इन हालातों का साली ने जमकर फायदा उठाते हुए अपनी बहन को उसके पति से दूर कर दिया।

वर्षा को अपने प्यार में रोड़ा बनते देख आखिरकार उसकी बहन ने अपने जीजा के साथ मिलकर वर्षा की हत्या कर दी। दोनों मिलकर वर्षा की लाश को ठिकाने लगाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन इसकी भनक पड़ोसियों को लग गई और उन्होंने वर्षा के परिजनों इसकी सूचना दे दी। सूचना मिलने के बाद जब वर्षा का भाई घर पहुंचा तो उस समय तक जीजा-साली फरार हो चुके थे। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे मोकामा थानाध्यक्ष राज नंदन ने छानबीन शुरु की। पुलिस ने देखा कि वर्षा की लाश एक बॉक्स में रखी हुई है। मृतका के गले पर निशान मिले हैं जिससके आशंका जताई जा रही है कि वर्षा की हत्या गला दबाकर या फांसी लगाकर की गई है। पुलिस ने जब वर्षा के पिता और भाई से पूछताछ की तो पता चला कि घटना के समय वे बाहर गये हुए थे। इसी बीच उनकी बेटी और दामाद ने वर्षा की हत्या कर दी।

मामले की जानकारी देते हुए मोकामा थानाध्यक्ष राज नंदन प्रसाद ने बताया कि वर्षा की हत्या की गुत्थी तभी सुलझेगी जब सनी और उसकी साली गिरफ्तारी हो जायेंगे। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles