spot_img
spot_img
Sunday, May 17, 2026
spot_img

मातृशक्ति को सम्मानित करेगी शेड्स ऑफ इंडिया

प्रदीप फुटेला
नई दिल्ली (महानाद) : शेड्स ऑफ इंडिया द्वारा देश के विकास में अपनी अहम भूमिका निभा रही मातृशक्ति को प्रोत्साहित करने के लिये ‘भारत की वीरांगनाये उभरते सितारे रत्न अवार्ड 2021 से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। यह संस्था का 5वां सीजन है।

संस्था की संपादक सविता अरोरा और राखी तंवर ने बताया कि मैगजीन के कवर पेज की मॉडल रुचिका कपूर जिन्होंने सामाजिक कार्यों, फैशन की दुनिया में अपना नाम बनाया है को भारत की वीरांगनाये उभरते सितारे रत्न अवार्ड 2021 से सम्मानित किया जाएगा। महिलाओं को उनकी हिम्मत उनकी काबिलयत उनके काम को देखते हुए कि परिवार के साथ साथ अपने लिए भी वक्त निकाल सकती हैं।

18 दिसंबर को दिल्ली के गोदावरी ऑडिटोरियम, लोधी रोड में स्लम और वंचित बच्चों को लेकर डांस और गाने का कार्यकम और कैंसर अभियान तथा कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि विधायक सोमानाथ भारती, रिची गिप्स, रेखा वोहरा निजामी ब्रदर्स, टी सीरीज के गायक सोनू अली शामिल होंगे। इस कार्यकम में बहुत से सदस्यों ने चौरिटी के लिए अपना योगदान दिया है। जिसमे अमित गुप्ता, जेम्स माईन स्टोन, सुमन कपूर, हरविंदर सलूजा, सुमन कपूर, सोनिया राणा लाम्बा राज फाउंडेशन कि अध्यक्ष हैं, गो इंडिया फाउंडेशन, अनिल कटौच शामिल हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles