spot_img
spot_img
Sunday, May 17, 2026
spot_img

बॉलीवुड ब्रेकिंग : फार्म हाउस पर सलमान खान को सांप ने काटा

मुंबई (महानाद) : रविवार की रात्रि को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को उनके फार्म हाउस पर एक सांप ने काट लिया। जिस पर उन्हें इलाज के लिए नवी मुंबई के कामोठे इलाके में स्थित एमजीएम (महात्मा गांधी मिशन) अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां पर इलाज के बाद आज सुबह 9 बजे छुट्टी दे दी गई। जानकारी के अनुसार सलमान खान को जिस सांप ने काटा था, वो बिना जहर वाला सांप था।

बता दें कि सलमान खान अपना काफी समय पनवेल के फार्म हाउस में बिताते हैं। ये उनकी पसंदीदा जगहों में से एक है। फार्म हाउस में चारों ओर हरियाली फैली हुई है। यहां तक कि सलमान ने खेती के लिए भी जगह बनाई हुई है। हाल ही में लॉकडाउन के दौरान सलमान अपने फार्म हाउस में धान की खेती करते नजर आए थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles