spot_img
spot_img
Monday, May 18, 2026
spot_img

अमीर बनने के चक्कर में लालची पति-पत्नी करने लगे स्मैक की सप्लाई, चढ़े पुलिस के हत्थे

हल्द्वानी (महानाद) : एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट द्वारा जनपद में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत एसओजी प्रभारी नंदन सिंह रावत तथा राजपुरा चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार की संयुक्त टीम देर रात राजपुरा क्षेत्र में चेकिंग पर थे। चेकिंग के दौरान मुन्नी कश्यप वाली गली के तिराहे पर खड़े ईदृरिक्शा में बैठे 02 व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। जिस पर पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर दोनों को रोक लिया। दोनो संदिग्धों सूर्य प्रताप सिंह उर्फ सूरज पुत्र रोशन लाल तथा पूजा पत्नी सूर्य प्रताप उर्फ सूरज निवसीगण वार्ड नंबरदृ13, राजपुरा, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल की तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से क्रमशः 13.74 व 11.25 ग्राम अवैध स्मैक, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू तथा 21,435 रुपये बरामद किए गए।

गिरफ्तार अभियुक्त सूरज टुकटुक चलता है तथा अपनी पत्नी के साथ मिलकर किच्छा से स्मैक लेकर आता है और राजपुरा के लोगों को नशे के जाल में फंसाकर मौत के कुएं में धकेल देता है। दोनों पति-पत्नी पहले भी जेल जा चुके हैं। पुलिस टीम द्वारा दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाना एफआईआर सं.दृ658/21 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

पुलिस टीम में एसआई नंदन सिंह रावत, प्रवीण कुमार, कां. मुजफ्फर अली, कुंदन कठायत, त्रिलोक सिंह रौतेला तथा क्रांति राणा शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles