spot_img
spot_img
Friday, February 20, 2026
spot_img

जसपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, गले पर मिले निशान

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के गले पर कसाव के गहरे निशान पाए जाने से प्रथम दृष्टया अनुमान लगाया जा रहा कि गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतारा गया है। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक परिजनों ने इसे दहेज हत्या करार देते हुए। मामले की तहरीर पुलिस को देकर ससुरालियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
बता दें कि साप्ताहिक हाट बाजार रोड, खड़कपुर देवीपुरा, थाना आईटीआई निवासी काजल (22 वर्ष) पुत्री राम सिंह का विवाह 6 दिसंबर 2020 को ग्राम भगवंतपुर, जसपुर निवासी रिंकू पुत्र विनोद के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही कार व लाखों की नगदी की खातिर काजल के ससुराली उसका उत्पीड़न करने लगे। विवाहिता ने पूर्व में इसकी शिकायत कई बार अपने मायके वालों से की लेकिन मायके वालों ने मामले को ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया। उधर दहेज लोभी ससुरालियों का जुल्म विवाहिता पर लगातार बढ़ता रहा। 3 दिन पूर्व विवाहिता अपने मायके भी आई थी लेकिन बाद में वह वापस ससुराल लौट गई।
काजल का पति एक आरा मशीन पर काम करता है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि सास, ससुर, पति, देवर तथा चचिया सास व चचिया ससुर ने आपस में एक राय होकर सुनियोजित षड्यंत्र के तहत उनकी पुत्री का गला घोट कर मारने के बाद उसके शव को जमीन पर रख दिया। काजल के कोई बच्चा नहीं है। घटना के बाद से सभी आधा दर्जन आरोपी मौके से फरार बताए जा रहे हैं।
मृतका के परिजनों की की शिकायत के आधार पर जसपुर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles