spot_img
spot_img
Thursday, April 30, 2026
spot_img

पूर्व विधायक के कार्यकाल में ही हुआ काशीपुर का विनाश : अजय सौदा ‘बन्नू’

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद): काशीपुर के विकास को लेकर पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा द्वारा की गई प्रेस वार्ता के बाद से बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है और लोग मेयर दीपक बाली के समर्थन में लगातार जुट रहे हैं। कल पार्षदों के बाद आज देवभूमि निकाय संयक्त कर्मचारी महासंघ उत्तराखंड एवं अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा उत्तराखंड ने प्रेस वार्ता आयोजित कर पूर्व विधायक पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि पूर्व विधायक के कार्यकाल में ही काशीपुर का विनाश हुआ है।

देवभूमि निकाय संयुक्त कर्मचारी महासंघ उत्तराखंड एवं अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष अजय सौदा ‘बन्नू’ ने कहा कि मेयर दीपक बाली द्वारा काशीपुर के किये जा रहे चहुंमुखी विकास पर पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा जो बयान दे रहे हैं वे उसकी घोर निंदा करते हैं। पूर्व विधायक चीमा कह रहे हैं कि काशीपुर के चौराहों का नाम बदला जा रहा है। जबकि शहर के सौंदर्यीकरण के लिए नगर के प्रमुख चौराहों का नामकरण किया जा रहा है।

अजय सौदा ‘बन्नू’ ने कहा कि मेयर दीपक बाली द्वारा महज 60 दिनों में काशीपुर के 40 वार्डों में 60 करोड़ रुपये का कार्य किया है। मेयर दीपक बाली के कारण प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार काशीपुर को विकास योजनाओं के लिए धन उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 859 पदों में मृतक परिवारों को नियुक्ति नहीं की जा रही थी। लेकिन मेयर दीपक बाली के प्रयास से मुख्यमंत्री द्वारा उक्त को कैबिनेट में पास कर मृत आश्रितों के लिए नौकरी का रास्ता खोल दिया है। उन्होंने कहा कि एनडी तिवारी के बाद अब दीपक बाली विकास पुत्र बनकर उभर रहेे हैं।

अजय सौदा ‘बन्नू’ ने कहा कि पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा जब से विधायक बने तब से काशीपुर शुगर मिल बंद हो गई। सूर्या फैक्ट्री ठेके पर चली गई, प्रकाश पाइप बंद हो गई। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में काशीपुर का विकास नहीं विनाश हुआ है। उनका बयान सरकार के विरोध में है और सरकार के काम में बाधक हैं।

अजय सौदा ‘बन्नू’ ने पूर्व विधायक के बयान की निंदा करते हुए अपने बयान वापिस लेने की मांग की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पूर्व विधायक ने अपने बयान वापिस नहीं लिये तो देवभूमि निकाय संयुक्त कर्मचारी महासंघ काम बंद हड़ताल कर उनका जोरदार विरोध करेगा।

प्रेस वार्ता में अनुज सौदा, मनोज पहलवान, बबलू चौहान, विनय चौधरी, विरेन्द्र मुल्तानी, अजय बादल खती आदि मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles