spot_img
spot_img
Thursday, March 26, 2026
spot_img

जसपुर में भाजपा का घर-घर जनसंपर्क अभियान

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्तियों ने विधानसभा प्रवासी चौधरी तेजपाल तंवर व सह परिवार जिला उपाध्यक्ष चरन सिंह जोगी का जसपुर पहुंचने पर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।
सिंघल नर्सिंग होम स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित महिला मोर्चा की बैठक नगर अध्यक्ष उमा विश्नोई की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें विधानसभा प्रवासी तेजपाल सिंह तंवर और पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणी योजनाओं की घर-घर जनसंपर्क कर जनता को जानकारी देने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि अब चुनाव दूर नहीं है। इस विधान सभा चुनाव में महिलाओं की सहभागिता अहम रहेगी और देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चहुंमुखी विकास पुनः जारी रहेगा। भाजपा सरकार द्वारा कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत जनता को निःशुल्क वैक्सीनेशन किया गया।
उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा 60 सीटों के पार रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल कर प्रदेश में सरकार बनायेगी। उन्होंने सभी महिला कार्यकर्तियों से घर-घर जाकर जसपुर की जनता से पार्टी की नीतियों को उनके समक्ष रख भाजपा के पक्ष में मतदान कराने के लिए अभी से जुट जाने का आवाहन किया।

इस अवसर पर ओमवीर तंवर, राजीव गिरी , वीना नागर, मंजू शर्मा, रेखा गुप्ता, लक्ष्मी देवी, शिवकन्या गुप्ता, अनीता पवार, मंजू आदि मौजूद रहे।

उधर, जसपुर में जो विकास कार्यों के सपने कांग्रेस विधायक आदेश चौहान ने जनता को दिखाए थे, उनमें से कितने पूरे हुए, इसको लेकर भाजपा जनता के बीच जाकर जागरूक करने का काम कर रही है। डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान के दौरान पूर्व विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल के अनुसार जसपुर में कोई विकास कार्य नहीं हुए। सिर्फ घोषणाएं और दावे कर जनता से वोट तो लिए गये लेकिन कार्यों के नाम पर जसपुर में विकास का एक भी पत्थर नहीं रखा गया।
पूर्व विधायक और भाजपा नेता डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल ने बताया कि कांग्रेसी विधायक ने चुनाव के समय जनता से बड़े-बड़े वादे किये थे, लेकिन उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं कर पाये और फिर जनता के बीच जाकर नए-नए वादों की पोटली खोल रहे हैं और जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।
सिंघल ने जसपुर विधानसभा की जनता से आंखें खोल कर वोट देने की अपील की है।
वहीं, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुधीर विश्नोई ने कहा कि वर्तमान में कुछ राजनीतिक पार्टियों द्वारा हमारी जनता को गुमराह किया जा रहा है। जनता को उल्टे सीधे वादों का लालच देकर वोट देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने जसपुर की जनता से सोच समझकर एवं सही प्रत्याशी को वोट दिए जाने की अपील की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles