spot_img
spot_img
Saturday, August 22, 2026
spot_img

आईफोन की चाहत में गई 19 साल के युवक व उसके मां बाप की जान

महानाद डेस्क : महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में आईफोन (I Phone) की चाहत में एक 19 साल के युवक व उसके मां-बाप की जान चली गई।

आपको बता दें कि झाल्टा फाटा इलाके के रहने वाले मुरलीधर चांदगुड़े एवं संगीता के 19 साल के बेटे कुणाल ने एक आईफोन खरीदा था और उसकी ईएमआई भरने के लिए अपने पिता से पैसे मांग रहा था। इसी बात को लेकर उसके पिता के साथ उसकी जोरदार बहस हो गई थी। पिता की डांट से नाराज होकर कुणाल घर से निकल कर आत्महम्या करने के लिए तिसगांव स्थित एक पहाड़ी पर जा चढ़ा।

कुणाल के पहाड़ी पर जाने का पता लगते ही मां-बाप वहां पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर 3 घंटे तक उसे समझाने और सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश करते रहे। इस दौरान पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। दोपहर के लगभग 1 बजे कुणाल के पिता पहाड़ी पर खड़े कुणाल के पास पहुंचे और उसे किनारे से खींचकर वापस लाने की कोशिश की लेकिन इसी दौरान दोनों का संतुलन बिगड़ गया और वे पहाड़ी से नीचे खाई में जा गिरे।

अपने पति और बेटे को गिरते हुए देखकर संगीता भी पहाड़ी से नीचे कूद गईं। उक्त हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles