spot_img
spot_img
Wednesday, September 9, 2026
spot_img

नशे के खिलाफ जंग में उत्कृष्ट योगदान के लिए एसओजी प्रभारी सम्मानित

चम्पावत (महानाद) : जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में उत्कृष्ट योगदान के लिए एसपी चम्पावत ने एसओजी प्रभारी एसआई कमलेश भट्ट को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

आपको बता दे कि वर्ष 2025-26 के दौरान नशा मुक्त अभियान में उल्लेखनीय योगदान के लिए डीएम मनीष कुमार द्वारा एसपी रेखा यादव के माध्यम से कमलेश भट्ट को यह सम्मान प्रदान किया गया।

विदित हो कि नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसने और मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एसओजी द्वारा लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में एसओजी की टीम ने नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई में सक्रिय भूमिका निभाई है।

प्रशस्ति पत्र मिलने से जहां एसओजी टीम का उत्साह बढ़ा है। वहीं यह सम्मान जनपद में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम को और मजबूती देने वाला कदम माना जा रहा है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles