spot_img
spot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_img

अखिलेश-आजम में तकरार, अखिलेश ने किया आजम के 12 समर्थकों को टिकट देेने से इंकार?

रामपुर/लखनऊ (महानाद) : सपा प्रमुख अखिलेश यादव और सपा सांसद आजम खां के बीच तकरार की खबरें सामने आ रही हैं। सूत्रों के अनुसार आजम खां अपने 12 समर्थकों के लिए सपा का टिकट चाहते थे लेकिन अखिलेश यादव ने उन्हें टिकट देने से मना कर दिया है। अपने समर्थकों को टिकट न दिये जाने पर आजम खां नाराज बताये जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार वे एक नया गुट बना सकते हैं।
बता दें कि जमानत मिलने के बाद आजम खां के पुत्र अब्दुल्ला आजम ने लखनऊ जाकर अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। संभवतया उन्होंने उस समय अखिलेश से अपने समर्थक उम्मीदवारों की सूची दी थी। जिसे अखिलेश ने नकार दिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles