spot_img
spot_img
Wednesday, April 29, 2026
spot_img

मेरे साथ न्याय करेगी बाजपुर की जनता : सुनीता बाजवा

रवि सरना
बाजपुर (महानाद) : 64 बाजपुर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी की महिला प्रत्याशी सुनीता टम्टा बाजवा (Sunita Tamta Bazwa)  ने कहा कि वह एक सेविका के रूप में बाजपुर की जनता (Public) के बीच हैं। उन्हें जितना दबाने की कोशिश की जाएगी, वह बाजपुर (Bazpur) की जनता के सहयोग से उतनी ही मजबूत होकर उभरेगी।

बाजवा ने कहा कि उन्होंने व उनके परिवार ने सदैव बाजपुर के हितों की लड़ाई लड़ी हैं। बाजपुर के अहित में कभी भी वह तथा उनका परिवार खड़ा नहीं हुआ। बाजपुर का 20 गाँव भूमि प्रकरण, तीन काले कृषि कानूनों के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन, सीएचसी में चिकित्सकों की तैनाती को लेकर संघर्ष, वर्षों से खस्ताहाल बन्नाखेड़ा बैलपड़ाव मार्ग निर्माण आंदोलन सहित तमाम जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर वह सरकार के तानाशाहीपूर्ण रवैये के खिलाफ हमेशा मुखर रही हैं। बाजपुरवासियों के प्रत्येक सुख-दुःख में उन्होंने व उनके परिवार नेे सदैव कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया हैं।

सुनीता ने कहा कि विश्वव्यापी कोरोना महामारी के चलते लगे लॉकडाउन में जब क्षेत्रीय सत्ताधारी अपने घरों में कैद थे, तब उन्होंने व उनके पति जगतार सिंह बाजवा ने अपनी जान जोखिम में डाल समाजसेवा को प्राथमिकता देते हुए प्रवासियों को सकुशल उनके घर तक पहुँचाने का कार्य किया। साथ ही जनसेवार्थ ऑक्सीजन लंगर लगाया। जबकि सत्ताधारियों ने जनसेवार्थ लगे ऑक्सीजन लंगर को बंद कराने का कार्य किया। उन्होंने पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से क्षेत्रवासियों की सेवा की, लेकिन धनबल के चलते भाजपा व कांग्रेस दोनों ने उनके साथ छलावा किया। मेरे साथ हुए अन्याय व मेरे हकों पर किये गये कुठाराघात से बाजपुर का आम जन अच्छी तरह से वाकिफ हैं।

बाजवा ने कहा कि वह बाजपुर की जनता के आदेशानुसार आम आदमी पार्टी से प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में उतरी हैं। उन्हें पूर्ण विश्वास हैं कि बाजपुर की जनता आगामी 14 फरवरी को आम आदमी पार्टी के पक्ष में बढ़ चढ़कर मतदान कर उनके साथ न्याय करेगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles