spot_img
spot_img
Thursday, July 16, 2026
spot_img

ट्विस्ट काशीपुर : पॉक्सो के आरोपी ने दुष्कर्म पीड़िता को धमकी देकर बदलवाया था बयान

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : एक नाबालिग ने दुष्कर्म के आरोपी के पक्ष में बयान नहीं देने पर कुछ लोगों पर भाई को अगवा कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

क्षेत्र निवासी एक नाबालिग ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसने बैलजुड़ी निवासी मौहम्मद उस्मान के खिलाफ दुष्कर्म कर मुकदमा दर्ज कराया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौहम्मद उस्मान को हल्द्वानी जेल भेज दिया था। उसके खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल हुआ। जो रुद्रपुर पॉक्सो कोर्ट में विचाराधीन है।

युवती ने बताया कि 19 दिसंबर 2021 को दो लोग उसके घर आए और कहा कि 20 दिसंबर को रुद्रपुर कोर्ट में बयान है और उस्मान के पक्ष में बयान देने हैं। यदि उस्मान के पक्ष में बयान नहीं दिया तो तुम्हारें नौ साल के छोटे भाई को उठाकर उसकी हत्या कर देंगे। जिससे युवती ने डर कर कोर्ट में उस्मान के पक्ष में बयान दिए और यह बात किसी को नहीं बताईं। अब उस्मान जेल से छूटकर आ गया है और उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है।

युवती ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles