spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

पति सहित छह लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : कुंडा थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में पति सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है।

दुर्गापुर निवासी प्रीतम सिंह पुत्र चतर सिंह ने कुंडा थाना पुलिस को तहरीर देकर कहा उन्होंने अपनी पुत्री किरन कौर का विवाह 5 अप्रैल 2021 को डी-56, गली नंबर-20 शिव विहार, चंदन विहार, नई दिल्ली निवासी हरदीप सिंह पुत्र हरज्ञान सिंह से किया था। आरोप है शादी के कुछ दिनों बाद ही पति हरदीप सिंह, ससुर हरज्ञान सिंह उर्फ पप्पू, सास माया कौर, जेठ सुरजीत सिंह, ननद मीनू कौर और ननदोई परमजीत सिंह ने उसकी पुत्री को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसकी पुत्री के ससुराल वाले बुलेट मोटर साइकिल की मांग करने लगे। इस पर उन्होंने करीब डेढ़ लाख रुपये दामाद को दिए। इसी बीच उसकी पुत्री को आरोपियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोप है परमजीत सिंह ने उसे जान से मारने की कोशिश भी की है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles