spot_img
spot_img
Monday, November 2, 2026
spot_img

काशीपुर : कर्जदारों से परेशान व्यक्ति हुआ लापता, पत्नी ने लगाई ढूंढने की गुहार

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : कर्जदारों के तगादों से परेशान एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

मौहल्ला अल्लीखां निवासी अफरोज जहां ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पति नासिर हुसैन पुत्र हबीबुर्रहमान के ऊपर काफी कर्जा हो गया था। आये दिन कर्ज लेने वाले उसके पति को परेशान कर रहे थे। इसी वजह से उसके पति नासिर हुसैन 19 दिसंबर 2021 को घर से चले गए। रिश्तेदारी व अन्य आस पड़ोस में काफी तलाश किया परन्तु उनका कोई पता नहीं चला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles