spot_img
spot_img
Thursday, February 12, 2026
spot_img

बड़ी खबर : कोटद्वार के पास गड्ढे में गिरी कार, तीन शिक्षकों की मौत

कोटद्वार (महानाद) : दुगड्डा-गुमखाल के बीच क्रैंखाल के पास एक कार के गड्ढे में मिरने से 2 महिला व 1 पुरुष शिक्षक की मौत हो गई। जबकि 2 को कोटद्वार बेस चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है।

बता दें कि राजकीय इंटर कॉलेज सारी, प्रखंड जयहरीखाल में तैनात दो शिक्षिकाओं सहित पांच शिक्षक सुबह नौ बजे कोटद्वार से कार में सवार होकर विद्यालय की ओर जा रहे थे। इस दौरान क्रैंखाल बैंड पर कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी । दुर्घटना की सूचना मिलते ही दुगड्डा और गुमखाल पुलिस चौकी से टीमें घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया।

एएसपी मनीषा जोशी ने बताया कि कार दुर्घटना में कोटद्वार क्षेत्र के मानपुर निवासी पूनम रावत (45 वर्ष) पत्नी प्रद्युमन सिंह, वंदना भंडारी (42 वर्ष) पत्नी नरेंद्र सिंह भंडारी और शिवपुर निवासी दीपक शाह (38 वर्ष) पुत्र उत्तम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अरुण कुमार पुत्र बाबूलाल (30 वर्ष) निवासी सतेंद्र नगर (कौड़िया ) तथा जयवीर सिंह (58 वर्ष) पुत्र रघुवीर सिंह निवासी रतनपुर (सुखरो ) घायल हो गये जिन्हें इलाज के लिए कोटद्वार के बेस चिकित्सालय लाया गया है ।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles