spot_img
spot_img
Friday, July 3, 2026
spot_img

फिर एक नवविवाहिता चढ़ी दहेज की बलि, पति पर लगा हत्या का आरोप

देहरादून (महानाद) : डोईवाला में एक नवविवाहिता दहेज की बलि चढ़ गई। यहां एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती के पिता ने बेटी के ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच की मांग की है।

रानीपोखरी थाना क्षेत्र के चक सिंधवाल गांव निवासी विजेंद्र सिंह ने रानीपोखरी थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री आरती का विवाह 12 सिदंबंर 2021 को भोगपुर निवासी पवन रावत के साथ हुआ था। विवाह के पहले दिन से ही उनकी पुत्री आरती के ससुराल वाले उसे कम दहेज लाने के चलते परेशान करने लगे।

मृतका के पिता ने बताया कि उनके दामाद के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध थे। शादी के बाद से उनकी बेटी आरती डरी और घबराई हुई रहती थी। शनिवार की सायं सात बजे आरती ने अपनी बड़ी बहन पूजा को फोन किया था, जिसमें वह अपनी बड़ी बहन से बात करते हुए बहुत घबराई हुई थी और रो रही थी। उसके बाद आरती ने फोन काट दिया। जिसके बाद आरती से उनका कोई संपर्क नहीं हो पाया।

विजेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह आरती का पति पवन रावत उने घर आया और कहा कि आरती को बाथरूम में फिसलने से चोट लग गई है। उसे इलाज के लिए हिमालयन हॉस्पिटल, जौलीग्रांट में भर्ती करवाया है। जिसके बाद वे तुरंत हिमालयन हास्पिटल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उन्हें बताया गया कि उनकी पुत्री आरती की दस घंटे पहले ही मौत हो चुकी थी। जिसके बाद आरती के पति पवन रावत ने अपना बयान बदलते हुए बताया कि आरती ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई।

रानीपोखरी पुलिस ने मृतका के पिता विजेंद्र सिंह की तहरीर के आधार पर मृतक आरती के पति पवन, देवर नितिन, सास राजेश्वरी देवी व मौसा चंद्रशेखर रावत के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles