spot_img
spot_img
Tuesday, August 18, 2026
spot_img

सट्टे की खाईबाड़ी करते दो गिरफ्तार, 11,050 रुपये व सट्टा पर्ची बरामद

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : कुंडेश्वरी चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो युवकों को सट्टे की खाई बाड़ी करते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से सट्टा पर्ची व 11,050 रुपए की नगदी तथा सट्टा पर्ची बरामद की है।

बीती देर शाम कुंडेश्वरी चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर उन्होंने रम्पुरा से दो युवकों को सट्टे की खाईबाड़ी करते पकड़ लिया। पुलिस टीम ने उनके कब्जे से सट्टा पर्ची तथा 11,050 रुपए बरामद किये हैं। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम बलविंदर सिंह पुत्र पूरन सिंह निवासी रम्पुरा तथा अंजनी सिंह पुत्र ओमप्रकाश निवासी लक्ष्मीपुर लच्छी बताया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 13जी जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस टीम में कुंडेश्वरी चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश, कांस्टेबल विजय कुमार, संजय, कुलदीप दीवान, किशोर फर्त्याल, मुकेश, किशोर कुमार शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles