spot_img
spot_img
Sunday, May 31, 2026
spot_img

यूक्रेन पर रूसी हमले के विरोध में फूंका रूसी साम्रज्यवाद का पुतला

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : रूस द्वारा यूक्रेन पर किये जा रहे हमले के खिलाफ इंकलाबी मजदूर केंद्र, परिवर्तनकामी छात्र संगठन, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन और प्रगतिशील महिला एकता केंद्र ने रूसी साम्रज्यवाद का पुतला फूंका।

इससे पहले हुई संक्षिप्त सभा में इंकलाबी मजदूर केंद्र के पंकज ने कहा कि रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला यूक्रेन की संप्रभुता पर हमला है और इस हमले के लिए रूसी साम्राज्यवादियों के साथ अमेरिकी और पश्चिमी साम्राज्यवादियों का भी हाथ है। वे भी इस हमले के लिए जिम्मेदार हैं। भारत की मेहनतकश जनता पुतिन द्वारा किये गए हमले का विरोध करती है।

क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के पीपी आर्या ने कहा कि ये विनाशकारी युद्ध बंद होना चाहिए। युद्ध में आम जनता ही मारी जाती है। युद्ध के कारण मंहगाई बढ़ेगी। खुद रूसी जनता भी आज युद्ध के खिलाफ खड़ी है।

पुतला फूंकने वालों में सुरेश, पंकज, मनप्रीत, विमल, आरती, अमन, राकेश, शोभा, इमरान आदि सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles