spot_img
spot_img
Saturday, September 19, 2026
spot_img

चारधाम यात्रा : मात्र दो घंटे में हेली सेवा के हजारों टिकिट हुए बुक

देहरादून (महानाद) : उत्तराखंड में अगले आगामी मई से शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। एक ओर जहां चारधाम यात्रा के रूट में आने वाले होटलों की 80% बुकिंग हो चुकी है। वहीं गढ़वाल मंडल जीएमवीएन के होटलों की लगभग 2 महीने की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। इसके अलावा चारधाम यात्रा के समय कार और यात्रा से जुड़े हुए यातायात के वाहनों की भी एडवांस बुकिंग हो चुकी है।

दो घंटे में 2140 टिकिट बुक
यात्रा के दौरान केदारनाथ के लिए चलने वाली हेली सेवा के लिए ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग सोमवार से शुरू हो गई है। इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने गढ़वाल मंडल विकास निगम को ऑनलाइन टिकट बुकिंग की जिम्मेदारी दी है। सोमवार शाम को 6 बजे शुरू हुई हेली सेवा बुकिंग के मात्र दो घंटे में ही 2140 टिकट बुक हो गए।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles