spot_img
spot_img
Tuesday, June 16, 2026
spot_img

दुःखद: श्रीनगर लेह हाईवे पर अपना फर्ज निभाते हुए उत्तराखण्ड का लाल देश के लिए हुआ शहीद…

उत्तराखंड:  उत्तराखंड के लिए एक दुख भरी खबर सामने आई है। श्रीनगर-लेह हाईवे पर अपना फर्ज निभाते हुए 09 गढ़वाल राइफल, ग्राम कांडे तहसील थराली चमोली निवासी वीर सपूत बाघ सिंह के शहीद होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हो रहा है।

देश की रक्षा के लिए अदम्य साहस एवं शौर्य का परिचय देने वाले सैन्यधाम के वीरसपूत की वीरगति के समाचार से क्षेत्र में शोक की लहर है। राष्ट्ररक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीद को शत्-शत् नमन। उनका यह बलिदान सदैव हमारी स्मृतियों में जीवंत रहेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वह पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने भी शहीद जवान बाघ सिंग को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

 

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles