spot_img
spot_img
Sunday, March 22, 2026
spot_img

दीपक बाली ने की ‘आप’ की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा, मां गंगा का लिया आशीर्वाद

विकास अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : आम आदमी पार्टी ‘आप’ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने आज अपनी प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। कांग्रेस छोड़ आप में शामिल हुये जोत सिंह बिष्ट को प्रदेश संगठन समन्वयक बनाया गया है।

आज दोपहर प्रदेश कार्यालय में उत्तराखंड प्रभारी व दिल्ली संगम विहार के विधायक दिनेश मोहनिया की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने बसंत कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा शिशुपाल सिंह रावत को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नैनीताल अल्मोड़ा जिला प्रभारी व प्रदेश महिला मोर्चा प्रभारी बनाया।

सुनीता बाजवा टम्टा को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जनपद काशीपुर व खटीमा प्रभारी, दिगमोहन सिंह नेगी को प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ चमोली, रुद्रप्रयाग एवं पौड़ी गढ़वाल का जिला प्रभारी, प्रवीण कुमार बंसल प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जनपद देहरादून पछवा प्रभारी, डिंपल सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ साथ जनपद देहरादून की प्रभारी, नरेश शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ हरिद्वार एवं रुड़की जिला प्रभारी बनाया गया है।

आजाद अली को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा, अजय जायसवाल प्रदेश महासचिव, धर्मेंद्र कुमार बंसल कोषाध्यक्ष, अमित जोशी प्रदेश मीडिया प्रभारी तथा दीप प्रकाश पंत को प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

इस अवसर पर आप प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली ने कहा कि भविष्य में कार्यकारिणी का विस्तार चलता रहेगा। अब आम आदमी पार्टी प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं।

उत्तराखंड प्रभारी दिनेश मोहनिया ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी संघर्ष से पैदा हुई पार्टी है। कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और रीतियों के प्रचार-प्रसार के साथ उत्तराखंड में दल की मजबूती के लिए जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की विफल नीतियों से जनता को अवगत करायें। विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार को लेकर पूछे गये एक प्रश्न के जबाव में मोहनिया ने कहा कि प्रदेश में सभी ने मेहनत की थी और किसी एक पर हार की जिम्मेदारी नहीं डाली जा सकती।

वहीं, इसके पश्चात आम आदमी पार्टी उत्तराखंड की प्रदेश टीम के गठन के बाद दीपक बाली ने टीम के सदस्यों संग हरिद्वार पहुंच मां गंगा के पावन तट पर मां गंगा आरती में प्रतिभाग कर मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया। बाली ने कहा कि मां गंगा के आशीर्वाद से एक बेहतर उत्तराखंड बनाने के सभी प्रयासों में सफलता जरूर मिलेगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles