spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता ‘अभिव्यक्ति’ में काशीपुर के जेके रॉक्स ने मारी बाजी

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : काशीपुर ही नही अपितु पूरे राज्य में अपने टेलेंट का जलवा बिखेरने वाले काशीपुर के मशहूर जेके रॉक्स व जगमोहन सिंह बंटी की टीम ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि वह किसी से कम नहीं है। हल्द्वानी में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता ‘अभिव्यक्ति’ में जेके रॉक्स डांस फाउंडेशन नें एक बार फिर बाजी मारकर अपनी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया है।

जानकारी देते हुए जगमोहन सिंह बंटी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में उनकी टीम ने क्लासिकल एवम फॉक, डुएट प्रतियोगिता में ग्रुप, सोलो सहित तीनों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के जज पद्म विभूषण बिरजू महाराज जी की कथक सम्राट श्री कृष्ण मोहन महाराज थे, जिसका फाइनल एमबी कॉलेज, एमबी इंटर कॉलेज हल्द्वानी में हुआ। जगमोहन सिंह ने बताया कि उनके कोरियोग्राफर दीपक जोहार व हैरी की कड़ी मेहनत का नतीजा है कि जेके रॉक्स लगातार राज्य प्रतियोगिताओं में प्रथम आ रहा है। जगमोहन सिंह 35+ वर्ष की कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त कर काशीपुर का नाम रोशन किया।

ग्रुप में शिवम, सुखदेव, ममता, खुशी, कशिश व सीरत प्रथम रहे व डुएट डांस में गर्व अरोरा व जानवी सक्सेना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जेके रॉक्स फाउंडेशन प्रदेश की एक मात्र भांगड़ा अकादमी है, जो लगातार 23 सालों से बच्चो को भांगड़ा की शिक्षा दे रही है और काशीपुर का नाम रौशन कर रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles