spot_img
spot_img
Wednesday, August 26, 2026
spot_img

काशीपुर में स्मैक बेच रहा था शाहजहांपुर का तस्कर, 50.22 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : कुंडा थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 50.22 ग्राम स्मैक बरामद की है।

बता दें कि कुंडा थाने के एसआई मनोहर चन्द्र पुलिस टीम के साथ देर शाम क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं रोकथाम को लेकर चैकिंग कर रहे थे। इस दौरान मंडी के पीछे, लावण्या अस्पताल के पास बिना नंबर की मोटरसाइकिल से आ रहे एक व्यक्ति को रोक कर शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 50.22 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम सतीश लोधे पुत्र राम खिलावन निवासी ग्राम सराय साधू, थाना जलालाबाद, जिला शाहजहांपुर बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

पुलिस टीम में एसआई मनोहर चन्द्र, कांस्टेबल नीरज बिष्ट, देवेन्द्र बिष्ट तथा त्रिलोक सिंह शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles