spot_img
spot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_img

एसएसबी ने पकड़ी दुर्लभ प्रजाति की टोके गेगो छिपकली, 1 करोड़ रुपये है कीमत

किशनगंज (महानाद): रविवार को एसएसबी ठाकुरगंज प्रखंड के सुखानी एवं आमबाड़ी बीओपी ने सुखानी थाना क्षेत्र के साबोडांगी चौक के पास खुफिया सूचना के आधार पर दुर्लभ प्रजाति की छिपकली टोके गेको को अंडों सहित बरामद किया। छिपकली की कीमत 1 करोड़ रुपये है।

मामले की जानकारी देते हुए एसएसबी ने बताया कि टोके गेको छिपकली को कार से एनएच 327ई मार्ग से तस्करी कर ले जाया जा रहा थौ एसएसबी ने दो तस्करों इस्लाम पुत्र शमशुद्दीन साकिन, बहावलगाछ, पानबाड़ा, पोस्ट तैयबपुर, पोठिया तथा नुरामिन हक पुत्र साबुल शेख साकिन, सालकोशा श्रीग्राम, थाना चापर, जिला बुधरा, आसाम को गिरफ्तार कर वन विभाग के सुपुर्द कर दिया तथा उनकी गाड़ी को जब्त कर लिया।

जानकारी के अनुसार टोके गेको एक दुर्लभ एवं लुप्त प्रजाति की छिपकली है इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेहद मांग रहती है और भारत के रास्ते दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में इसकी अवैध तस्करी की जाती है। यह मुख्यतः पूर्वाेत्तर भारत, फिलीपींस, इंडोनेशिया, बांग्लादेश तथा नेपाल में पायी जाती है। इस छिपकली का उपयोग मर्दानगी बढ़ाने वाली दवा के अलावा शुगर, एड्स तथा कैंसर आदि दवायें बनाने में किया जाता है। इन दुर्लभ प्रजाति के जीवों को अपने कब्जे में रखना या इनका व्यापार करना भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के प्रावधान 4 के अंतर्गत प्रतिबंधित है। इस छिपकली की कीमत एक करोड़ रुपये तक बतायी जाती है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles