spot_img
spot_img
Friday, April 3, 2026
spot_img

पत्थरबाजों और दंगाइयों पर कड़ी कार्रवाई करें राज्य सरकारें : राष्ट्रीय मुस्लिम मंच

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद): राष्ट्रीय मुस्लिम मंच ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि शुक्रवार की नमाज के तुरन्त बाद देश के अलग-अलग राज्यों में पत्थरबाजी और हिंसा की जो अनेक घटनायें हुई हैं हिन्दुस्तानी मुसलमान उन सभी घटनाओं की घोर निंदा करता है।

शुक्रवार की पत्थरबाजी एवं हिंसा करने और हिंसा के लिए उकसाने की घटनाओं के कारण मजहब ए इस्लाम जो अमन और सुकुन का मजहब के नाम से पहचाना जाता है और इस्लाम को मानने वाला और सब पर रहमत की दुआ मांगने वाला मुसलमान कहीं ना कहीं शैतानों के शिकंजे मे फंसा हुआ नजर आता है। इन घटनाओं से न केवल इस्लाम की पहचान बदनाम हुई है बल्कि हिन्दुस्तानी और सच्चा मुसलमान भी शर्मसार हुआ है।

राष्ट्रीय मुस्लिम मंच ने हिन्दुस्तान के हिन्दुस्तानी मुसलमानों से अपील की है कि वे किसी के बहकावे में ना आये और देश में शान्ति बनाये रखें। साथ ही साथ टीएमसी, आप, समाजवादी पार्टी, शिवसेना, कांग्रेस, भाजपा सहित सभी सियासी व राजनीतिक दलो से मांग की है कि वे अपने-अपने दलों के द्वारा ईशनिंदा करनेवाले और हिंसा के लिए भड़काने वाले नेताओं के खिलाफ सख्त कारवाई करें।

राष्ट्रीय मुस्लिम मंच हिन्दुस्तान के सभी दानिशवरों से गुजारिश करता है कि हिन्दुस्तान के अन्दर जिन लोगों ने पत्थरबाजी और हिंसा की और नकारात्मक भड़कने और भड़काने वाले भाषण दिए वो मुसलमान तो हो ही नहीं सकते, क्योंकि मुसलमान! सुन्नत के और कानून के निर्देशों का पालन करने वाले को ही कहा जाता है…

पैगंम्बर मोहम्मद स. अ. व. के बारे में दिये गये बयान को बहाना बना कर हिन्दुस्तान के अन्दर अशान्ति और नफरत फैलाने और विदेशों में प्यारे नबी हम सबके आका को सुकून की ठण्डी हवा देने वाले मुल्क ए वतन हिन्दुस्तान की छवि को मलिन करने के षडयंत्र की हिन्दुस्तानी मुसलमान कठोर शब्दों में निंदा करता है और सभी प्रदेश सरकारों से मांग करता है कि कानून-व्यवस्था एवं शान्ति बनाये रखने के लिए ऐसे पत्थरबाज और दंगाई तत्वों के खिलाफ त्वरित कड़ी कारवाई करे।

निंदा करने वालों में मौ. अफजाल दिल्ली, डॉ. शाहिद अखतर दिल्ली, अबू बकर नकवी टोंक, मजाहिर खान, तुषारकान्त हिन्दुस्तानी, डॉक्टर हसन नूरी, मिर्ज़ा नदीम बेग, डॉक्टर आफताब हाशमी, शाबाना खान, नौशाद आलम आदि शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles