spot_img
spot_img
Monday, April 6, 2026
spot_img

संजीवनी हॉस्पिटल के एमडी मुकेश चावला ने किया सीपीयू जवान को सम्मानित

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : सीपीयू कांस्टेबल सुंदर राठौर को आज उनकी जांबाजी के लिए संजीवनी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सम्मानित किया गया।

बता दें कि परसों चीमा चौक पर ई-रिक्शा से गिरी एक बच्ची को सीपीयू सिपाही सुंदर राठौर ने अपनी जान की परवाह न करते हुए बचाया था। आज संजीवनी चैरिटेबल ट्रस्ट तथा संजीवनी मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल के प्रबंध निदेशक मुकेश चावला ने ट्राफी देकर व शॉल ओढ़ाकर सुंदर राठौर को उनकी कर्तव्यनिष्ठा तथा मानवीयता के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सीपीयू कर्मी भीषण गर्मी के बावजूद अपने कर्तव्यों के पालन में लगी हुए हैं। सुंदर राठौर ने जो बहादुरी का परिचय दिया है उसके लिए वह सम्मान के पात्र हैं तथा अन्य लोगों के लिए उन्होंने एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है।

सुंदर राठौर को सम्मानित करने वालों में संजीवनी अस्पताल के डॉ. जतिन गर्ग, मनीष चावला, राज गुम्बर, मनोज बाटला, असीम चावला आदि शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles