spot_img
spot_img
Thursday, July 2, 2026
spot_img

मां बाल सुंदरी मंदिर के भव्य द्वार बनाने का क्लीन एंड ग्रीन ने किया स्वागत

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : नगर निगम द्वारा चैती मेला स्थित मां बाल सुंदरी मंदिर पर दो भव्य द्वार बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। निगम द्वारा द्वारों का निर्माण कार्य शुरू करने पर क्लीन एंड ग्रीन ने स्वागत किया है।

क्लीन एंड ग्रीन के प्रदेश अध्यक्ष विक्की कुमार सौदा ने बताया कि नगर निगम द्वारा चैती मेला स्थित मां बाल सुंदरी मंदिर पर दो भव्य द्वारों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि निगम द्वारा द्वारों का निर्माण कराये जाने से चैती मेले की सुंदरता और बढ़ जायेगी। क्लीन एंड ग्रीन के पदाधिकारियों ने महापौर उषा चौधरी व एमएनए विवेक राय का आभार व्यक्त किया।

आभार व्यक्त करने वालों में संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक सुखदेव सिंह नामधारी, संरक्षक केपी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विक्की राजकुमार सौदा, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष सपरा, संरक्षक शैलेद्र मिश्रा एड., अजय टंडन, ओमप्रकाश विश्नोई, पवन कुमार टिन्नी, विजय कुमार बॉबी, रजत सिंह सिद्धू, भरत बिष्ट, विष्णु गोस्वामी, बाल सुंदरी के मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री, बंटी अग्रवाल, पूजा अरोरा, नेहा नेगी, रजनी ठाकुर, एड. श्वेता सिंह, निशा शर्मा आदि शामिल हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles