spot_img
spot_img
Wednesday, April 1, 2026
spot_img

अग्निवीर बनने को लेकर इस जिले में अब तक हो गए इतने रजिस्ट्रेशन, दिख रहा उत्साह

गढ़वाल (महानाद) : अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। उत्तराखंड में अग्नि वीरों की भर्ती लैंसडाउन भर्ती कार्यालय की ओर से कराई जाएगी, जिसके लिए जिलेवार भर्ती का कार्यक्रम घोषित किया जाएगा।

1 से 4 जुलाई तक 4 हजार युवाओं ने अग्निवीर बनने के लिए आवेदन कर लिया है। एक जुलाई से शुरू हुई पंजीकरण प्रक्रिया की अंतिम तिथि 30 जुलाई है।

जिलेवार होगी भर्ती रैली

लैंसडौन स्थित सेना भर्ती कार्यालय के तहत होने वाली भर्ती रैली को लेकर युवाओं का पंजीकरण शुरू हो चुका है। सेना की वेबसाइट पर एक जुलाई से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हुई थी।

सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेशक कर्नल मुनीष शर्मा ने बताया कि 30 जुलाई तक युवाओं के रजिस्ट्रेशन पूरे होने के बाद जिलेवार होने वाली भर्ती रैली का ब्यौरा जरी किया जायेगा।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles