spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

कांवड़ मेला सकुशल सम्पन्न होने पर अधिकारियों को रुद्राक्ष वृक्ष देकर किया सम्मानित

ऋषिकेश (महानाद) : कांवड़ मेला 2022 के सकुशल संपन्न होने पर अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून/टिहरी गढ़वाल/पौड़ी गढ़वाल व अन्य पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगणों द्वारा त्रिवेणी घाट ऋषिकेश में की गई माँ गंगा की आरती के पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उपस्थित अधिकारीगणों को रुद्राक्ष वृक्ष देकर सम्मानित किया गया। कांवड़ मेले में अच्छी ड्यूटी करने वाले कर्मचारीगणों को पुरुस्कृत कर प्रीतिभोज का आयोजन भी किया गया।

बता दें कि मंगलवार को एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी. मुरुगेशन, एसएसपी देहरादून दलीप सिंह कुंवर एसएसपी टिहरी गढ़वाल नवनीत सिंह भुल्लर, एसएसपी पौड़ी गढ़वाल यशवंत सिंह चौहान, एसपी क्राइम देहरादून विशाखा भदाने अशोक, एसपी ट्रेफिक देहरादून अक्षय प्रहलाद कोंडे, एसपी सिटी देहरादून सरिता डोबाल, एसपी ग्रामीण कमलेश उपाध्याय, एसडीएम देहरादून, ऋषिकेश तथा समस्त क्षेत्रधिकारीगण जनपद देहरादून द्वारा कांवड मेला 2022 के सकुशल समापन पर त्रिवेणी घाट पर कांवड मेला ड्यूटी में नियुक्त सभी अधिकारी/ कर्मचारियों के साथ माँ गंगा की आरती कर आशीर्वाद लिया गया, तत्पश्चात ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत जय श्री फार्म में कांवड डयूटी में नियुक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारियों के लिए प्रीतिभोज का आयोजन किया गया।

प्रीतिभोज के दौरान एडीजी द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को कांवड मेले को सकुशल सम्पन्न कराने पर उनकी सराहना करते हुए बधाई दी गई। साथ ही भविष्य में भी इसी प्रकार पूर्ण लगन व कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपेक्षा की गई। कार्यक्रम के दौरान कांवड मेले में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 12 कर्मचारियों को एसएसपी देहरादून द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। उक्त अवसर पर मेला ड्यूटी में नियुक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

कांवड़ मेला 2022 के सकुशल सम्पन्न होने पर स्थानीय महानुभावों तथा समस्त उच्चाधिकारियों द्वारा ड्यूटी में लगे सम्पूर्ण पुलिस बल की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles