spot_img
spot_img
Wednesday, March 4, 2026
spot_img

ब्रेकिंग न्यूज : कुंडा थानाध्यक्ष प्रदीप नेगी व एसओजी प्रभारी काशीपुर रविंद्र बिष्ट सहित 14 दरोगाओं का ट्रांसफर

विकास अग्रवाल
रुद्रपुर (महानाद) : एसएसपी उधम सिंह नगर मंजूनाथ टीसी ने 14 दरोगाओं के ट्रांसफर कर दिये हैं।

गदरपुर थानाध्यक्ष निरीक्षक विजेंद्र शाह को एसएसपी का पीआरओ बनाया गया है।

कुंडा थानाध्यक्ष प्रदीप नेगी, थानाध्यक्ष केलाखेड़ा भुवन चंद्र जोशी तथा थानाध्यक्ष नानकमत्ता कृष्ण चंद्र आर्य को एसएसपी कार्यालय बुला लिया गया है।

एसओजी प्रभारी काशीपुर रविन्द्र बिष्ट को झनकईया का थानाध्यक्ष बनाया गया है। उनकी जगह थानाध्यक्ष झनकईया दिनेश सिंह फर्त्याल को कुंडा थानाध्यक्ष बनाया गया है। एसओजी रुद्रपुर प्रभारी ललित बिष्ट को काशीपुर एसओजी का प्रभारी बनाया गया है। थानाध्यक्ष पुलभट्टा विद्यादत्त जोशी को एसओजी रुद्रपुर का प्रभारी बनाया गया है।

एसओजी प्रभारी उधम सिंह नगर कमलेश भट्ट को थानाध्यक्ष पुलभट्टा बनाया गया है। एसएसपी के पीआरओ अनिल उपाध्याय को दिनेशपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है। राजेश पांड को पुलिस कार्यालय से गदरपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है।

ललित रावल को खटीमा थाने से थानाध्यक्ष केलाखेड़ा बनाया गया है। एसएसआई खटीमा देवेंद्र गौरव को थानाध्यक्ष नानकमत्ता बनाया गया है। थानाध्यक्ष दिनेशपुर विनोद जोशी को उधम सिंह नगर एडीटीएफ का प्रभारी बनाया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles