spot_img
spot_img
Saturday, April 4, 2026
spot_img

एसएसपी देहरादून की बड़ी कार्रवाई, 6 चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

देहरादून (महानाद) : एसएसपी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आज 6 दर्जन चौकी प्रभारियों को लाइन हाजिर कर दिया।

बता दें कि एसएसपी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को व्यस्ततम समय (पीक आवर्स) के दौरान अपने-अपने थाना/चौकी क्षेत्र के यातायात दबाव वाले क्षेत्रों में स्वयं उपस्थित रहकर यातायात व्यवस्था का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश थे। साथ ही कंट्रोल रूम को सभी थाना/चौकी प्रभारियों की नियमित रूप से लोकेशन लेते हुए उन्हें जानकारी देने के लिए कहा गया था।

मिली जानकारी के अनुसार आज आईएसबीटी, जोगीवाला, करनपुर, सर्किट हाउस, नया गांव तथा इंदिरा नगर चौकी प्रभारियों से कंट्रोल रूम द्वारा उनकी लोकेशन पूछे जाने पर न उन्होंने अपनी लोकेशन बताई और न ही उनके द्वारा वायरलेस सेट पर कोई उत्तर दिया गया। जिसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी द्वारा उक्त सभी चौकी प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है।

एसएसपी ने सभी थाना/चौकी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि लापरवाही व अनुशासनहीनता को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसएसपी की इस कार्रवाई से जिले के पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles