spot_img
spot_img
Sunday, July 26, 2026
spot_img

विधायक महेश जीना करेंगे ‘तिरंगा यात्रा सल्ट’ का शुभारंभ

मोहित गोयल
सल्ट (महानाद) : स्वाधीन भारत और आधुनिक भारत के लिए साल 2022 विशेष है। इस साल हमारी आजादी के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस उपलक्ष्य में भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। यह उत्सव है उस संघर्ष और बलिदान को याद करने का, जिसके दम पर हमने आजादी पाई। आज़ादी का अमृत महोत्सव उन Unsung Heroes को याद करने के लिए मनाया जा रहा है जो खुद मिट गए, मातृभूमि को विदेशी दासता से मुक्त कराने के लिए।

आजादी का अमृत महोत्सव ‘हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम’ को लेकर सल्ट मण्डल में कल युवा मोर्चा सल्ट द्वारा एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हिनौला बाजार से पैसिया बाजार तक किया जा रहा। जिसका शुभारंभ सल्ट विधायक महेश जीना और सदस्य प्रदेश कार्यकारणी भाजपा नरेन्द्र भण्डारी द्वारा किया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष सल्ट विक्रम बिष्ट करेंगे।

उक्त जानकारी मीडिया से बात करते हुए संयोजक तिरंगा यात्रा कार्यक्रम सुजीत चौधरी (बंटी भाई) ने दी। इस कार्यक्रम में पार्टी के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्तागण, स्थानीय जनता, सभी लोग उपस्थित रहेंगे।

सह संयोजक ‘तिरंगा यात्रा सल्ट’ वीरेन्द्र रावत ने कहा कि तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए युवा मोर्चा की सभी तैयारियां संपूर्ण हो चुकी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles