spot_img
spot_img
Thursday, March 26, 2026
spot_img

जसपुर : विधायक आदेश चौहान ने नये गनर को लेने से किया इंकार, गेट के बाहर ड्यूटी देने को हुआ मजबूर

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : विधायक आदेश चौहान और भाजपा नेता के विवाद में वापिस बुलाये गये विधायक के गनर की जगह भेजे गये दूसरे गनर को लेने से विधायक ने इंकार कर दिया है। बावजूद इसके नया गनर विधायक आवास के बाहर खड़ा होकर ड्यूटी दे रहा है।

बता दें कि परसों शुक्रवार को विधायक आदेश चौहान ने तीन लोगों पर अपने ऊपर हमला करने का आरोप लगाया था। वहीं पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल ने बताया था कि जिन लोगों पर विधायक हमला करने का आरोप लगा रहे हैं उसमें से एक व्यक्ति 70 साल का बुजुर्ग है और दूसरा व्यक्ति विकलांग है। वहीं विधायक के गनर पर विधायक के पक्ष में झूठ बोलने (कि हमलावरों ने उसकी वर्दी फाड़ दी) के आरोप में एसएसपी उधम सिंह नगर टीसी मंजूनाथ ने गनर को वापिस बुला लिया। तो विधायक ने एसएसपी पर ही आरोप लगा दिये कि वह उनकी हत्या कराना चाहते हैं।

उधर, एसएसपी ने विधायक की सुरक्षा के लिए पुलिस लाइन से नये गनर सुनील की तैनाती कर दी। लेकिन विधायक ने नये गनर को लेने से इंकार कर दिया। जिस कारण गनर उनके आवास के बाहर खड़े होकर ड्यूटी करने को मजबूर है। इसकी सूचना मिलने से अन्य पुलिसकर्मियों में रोष है। उनका कहना है कि वे बिना किसी भेदभाव के अपनी ड्यूटी को अंजाम देते हैं ऐसे में विधायक द्वारा गनर सुनील को आवश्यक सुविधायें उपलब्ध न कराना पुलिसकर्मियों का अपमान है।

वहीं, विधायक आदेश चौहान का कहना है कि जब तक एसएसपी उधम सिंह नगर का तबादला नहीं किया जाता वे उत्तराखंड पुलिस से किसी प्रकार की सुरक्षा स्वीकार नहीं करेंगे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles