spot_img
spot_img
Friday, July 31, 2026
spot_img

काशीपुर ब्रेकिंग : दिनदहाड़े मां-बेटी का कत्ल, मची सनसनी

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद): शहर में दिनदहाड़े मां-बेटी का कत्ल होने से सनसनी फैल गई। हत्या कर हत्यारा खुद ही आला ए कत्ल के साथ थाने पहुंच गया है।

मिली जानकारी आज सुबह लगभग 10.30 बजे मौ. अल्ली खां में मजार वाली गली, इमली चौक के पास रहने वाली शीबा कार चलाना सीखकर अपने घर आ रही थी कि घर के पास ही गली में सलमान ने उसकी हत्या कर दी। इसके बाद सलमान ने घर जाकर शीबा की मां शबाना उर्फ ननिया की भी धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्या करने के बाद हत्यारे ने खुद ही थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। मोके पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक शबाना के पति और पुत्र दुबई में काम करते हैं। वे अभी कुछ दिन पहले ही घर से वापिस दुबई गये हैं। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। पुलिस जल्दी ही मामले का खुलासा करेगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles