spot_img
spot_img
Saturday, April 11, 2026
spot_img

25 सितंबर को मनाया जायेगा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती समारोह

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : पंडित दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान के तत्वावधान में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आगामी 25 सितंबर की प्रातः 10 बजे आवास विकास स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धापूर्वक मनायी जायेगी।

उक्त जानकारी देते हुए प्रतिष्ठान के महासचिव अशोक कुमार धीमान ने बताया कि सर्व समाज के प्रेरणास्रोत मानववाद के प्रणेता देश की एकता अखंडता और संस्कृति के प्रबल समर्थक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोह के मुख्य अतिथि वन निगम अध्यक्ष कैलाश चन्द्र गहतोड़ी, जिला संघ संचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरीश सक्सैना, एसपीएनजी ग्रुप के चेयनमैन योगेश कुमार जिंदल, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, एवं महापौर उषा चौधरी मौजूद रहेंगे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles