spot_img
spot_img
Thursday, March 12, 2026
spot_img

बाजपुर रोड रेलवे क्रॉसिंग पर मिली अंडरपास के निर्माण को मंजूरी : चीमा

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : बाजपुर रोड रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। भाजपा विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों को बताया कि उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से नई दिल्ली में मुलाकात की थी। जिसके बाद स्थानीय लोगों की समस्या को देखते हुए रेल मंत्रालय ने 3 करोड़ 94 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस अंडरपास के निर्माण को मंजूरी दे दी है।

चीमा ने बताया कि रेलवे के सहायक मंडल इंजीनियर पूर्वाेत्तर रेलवे ने रामनगर रेल खंड के बीच रेलवे फाटक संख्या 39 पर प्रिया मॉल के पास अंडरपास का डिजाइन स्वीकृत किया है। उन्होंने इस अंडरपास के लिए 3.94 करोड़ रुपये रेलवे के राजस्व में क्रेडिट करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजा है।

विधायक चीमा ने कहा कि जल्द ही इस अंडरपास का निर्माण शुरू हो जायेगा। उन्होंने कहा कि इससे काशीपुर की जनता को काफी सुविधायें मिलेंगी।

प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, भाजपा नेता दीपक बाली, भाजपा प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक तथा भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. गिरीश चन्द्र तिवारी मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles