spot_img
spot_img
Monday, October 12, 2026
spot_img

भाजपा नेता दीपक बाली ने किया वाल्मीकि शोभायात्रा का शुभारंभ

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के अवसर पर वाल्मीकि जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा नेता दीपक बाली ने महेशपुरा स्थित वाल्मिकी धर्मशाला के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर दीपक बाली ने कहा कि भगवान महर्षि वाल्मीकि त्रिकालदर्शी थे जिनके आदर्श आज भी हमारा मार्गदर्शन करते हैं। बाली ने महर्षि वाल्मीकि के रथ की झांकी को खींच कर शोभा यात्रा को चालू किया।

शोभायात्रा में 33 झांकी और तीन बैंड बाजे शामिल रहे जो नगर के विभिन्न मार्गाे से होकर गुजरी, जिसका जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। प्रमुख रूप से भगवान गणेश, सरस्वती, मां लक्ष्मी, शंकर पार्वती, खाटू श्याम, संत रविदास, 1957 के स्वतंत्रता सेनानी मातादीन वाल्मीकि, रावण, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, महात्मा ज्योतिबा फुले आदि की झांकी रही, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। शोभायात्रा में घोड़े भी शामिल थे।
भगवान महर्षि बाल्मीकि प्रकट दिवस समिति के अध्यक्ष हर्ष रत्नाकर, कोषाध्यक्ष गंगाराम, कार्यालय प्रभारी नैंसी रत्नाकर, डीपी रत्नाकर, रितिक बेदी, गोविंद राम, राहुल, रितिक चौहान, प्रियांशु बॉबी, अजय बन्नू, जितेंद्र कुमार जीते, राजेंद्र पंवार, सफाई नायक अजय कुमार, धीरज, महेश वरदान, आदर्श, सोनू भगत, सुमित, रंजीत वासु, मोनू आदि का शोभा यात्रा के संचालन में विशेष योगदान रहा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles