spot_img
spot_img
Monday, October 19, 2026
spot_img

सर्राफा व्यापारी से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

हल्द्वानी (महानाद) : पुलिस ने सर्राफा व्यापारी से रंगदारी मांगने और उस पर फायर करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि विगत 02.11.2022 को हीरानगर, हल्द्वानी निवासी राजीव वर्मा पुत्र राम शरन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके ऊपर उनके घर के पास दो मोटर साईकिल सवार अज्ञात बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायर किया है। राजीव वर्मा ने बताया कि मनोज अधिकारी पुत्र दिनेश अधिकारी निवासी गौजाजाली, हल्द्वानी द्वारा पूर्व से उनसे रंगदारी मांगी जा रही थी एवं दि. 02.11.2022 को रात्रि में अपने घर के पास मनोज अधिकारी व उसके साथियों ने मेरे ऊपर पिस्टल से फायर कर दिया व फिर से फोन पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए रंगदारी मांगने लगा। राजीव की तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर नं. 583/2022 धारा 307/386/504/506 आईपीसी के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

राजीव वर्मा के ऊपर फायर होने के संबंध में तत्काल मौके पर पुलिस टीम कोतवाली हल्द्वानी एवं एसपी क्राईम यातायात नैनीताल डॉ. जगदीश चन्द्र, एसपी सिटी हरबन्स सिंह, सीओ भूपेन्द्र सिंह धोनी ने घटनास्थल का मौका मुआयना एवं निरीक्षण किया। एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों को क्षेत्र में फायरिंग करने की घटना का तत्काल अनावरण करने एवं अभियुक्त को गिरफ्तार किये जाने हेतु सख्त दिशा निर्देश दिये गये ।

हल्द्वानी क्षेत्र में सर्राफा कारोबारी के साथ हुई रंगदारी मांगने एवं फायरिंग की घटना का संज्ञान लेते हुए डीजीपी उत्तराखंड अशोक कुमार ने एसएसपी पंकज भट्ट को सर्राफा कारोबारी के साथ हुई रंगदारी एवं फायरिंग करने वाले अभियुक्तों को तत्काल गिरफ्तार किये जाने हेतु निर्देश दिये एवं पुलिस कार्यवाही की समय – समय पर अध्यावधिक स्थिति ज्ञात करने हेतु निर्देशित किया।

इस संबंध में पुलिस द्वारा निम्न कार्यवाही की गयी –
1- घटना के उपरान्त तत्काल एसएसपी नैनीताल द्वारा स्वयं के मॉनीटरिंग में सीओ भूपेन्द्र सिंह धोनी के पर्यवेक्षण में कोतवाल हल्द्वानी हरेन्द्र चौधरी, थानाध्यक्ष कालाढूंगी नन्दन रावत, थानाध्यक्ष वनभूलपुरा नीरज भाकुनी, एसओजी प्रभारी राजवीर नेगी व एसओजी तथा पुलिस टीम का गठन किया गया ।
2- सर्राफा कारोबारी से हुई फायरिंग में सनसनीखेज घटना की तहकीकात में प्रकाश में आया कि घटना में मनोज अधिकारी पुत्र दिनेश अधिकारी निवासी गौजाजाली, हल्द्वानी, गुरदीप सिंह पुत्र दलजीत सिंह निवासी बेरिया दौलत, थाना केलाखेड़ा, जिला उधम सिंह नगर, देवेन्द्र सिंह उर्फ गिन्दी पुत्र कश्मीर सिंह निवासी डलपुरा, थाना गदरपुर जिला उधम सिंह नगर तथा रमन कपूर उर्फ जिम्मी पुत्र कुलदीप कुमार निवासी सैथवाला, गूलरभोज, थाना गदरपुर जिला उधम सिंह नगर संलिप्त हैं।
3- दि. 02.11.2022 को सर्राफा कारोबारी से हुई फायरिंग व फरार चल रहे अभियुक्तों को जनपद उधम सिंह नगर एवं जनपद नैनीताल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त गुरदीप सिंह, देवेंद्र सिंह को क्रमशः पुलभट्टा, बर्रा व सितारगंज से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
4- शेष फरार चल रहे अभियुक्तों को गिरफ्तार किये जाने के लिए पुलिस टीमों द्वारा उधम सिंहनगर, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, नेपाल तक पतारसी – सुरागरसी की गयी एवं मुखबिर मामूर किये गये।
5- फरार अभियुक्तगण पुलिस की गिरफ्त से आने से बचने के लिए एवं अपनी लोकेशन को छुपाने के लिए अलग-अलग स्थानों के हॉटस्पॉट्स लेकर एवं व्हाट्सएप कॉल, मैसेज के माध्यम से वादी को पुनः रंगदारी मांगने व अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे थे। पुलिस टीम के अथक प्रयासों से आज दि. 15.11.2022 को फरार चल रहे ईनामी मुख्य अभियुक्त मनोज अधिकारी को बेल बाबा, हल्द्वानी के पास से गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि राजीव वर्मा व पकंज वर्मा के साथ पुरानी रंजिश के चलते इन लोगों द्वारा की गयी मारपीट से अपनी नौकरी जाने व उससे हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए पैसे मांगने एवं धमकाने के लिए फायर किया गया थौ जिसमें उसने जेल में बन्द रहने के दौरान गुरदीप व देवेन्द्र से हुई जान पहचान के साथियों की मदद ली थी।

पुलिस टीम में –
1- हरेन्द्र चौधरी – प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी
2- नन्दन सिंह रावत – थानाध्यक्ष कालाढूंगी
3- नीरज भाकुनी – थानाध्यक्ष बनभूलपुरा
4- राजवीर सिंह नेगी – प्रभारी एसओजी नैनीताल
5- महेन्द्र प्रसाद – एसएसआई कोतवाली हल्द्वानी
6- जगदीप सिंह नेगी – चौकी प्रभारी, मंगलपडाव, हल्द्वानी
7- संजीत राठौड़ – चौकी प्रभारी टीपीनगर हल्द्वानी
8- प्रवीण कुमार – चौकी प्रभारी गन्ना सेन्टर हल्द्वानी तथा
कां., शेखर मल्होत्रा, कुन्दन कठायत, भानू प्रताप, त्रिलोक रौतेला, अनिल गिरी, अशोक रावत, दिनेश नगरकोटी, चालक प्रदीप सिंह, कां. परवेज अली, तथा पंकज शाही शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles